पथरगामा :प्रखंड के सोनारचक पंचायत के बाबूपुर खेरैया गांव में बिजली करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई एवं एक अन्य घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, नरसिंह साह के 30 वर्षीय पुत्र कुंदन साह की करंट लगने से मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में मोहन साह का 45 वर्षीय पुत्र नवीन साह बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को परिजनों ने इलाज के लिए पथरगामा अस्पताल लाया। जांच के बाद चिकित्सक डा आरके पासवान ने कुंदन साह को मृत घोषित कर दिया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार , दोनों तेतरिया ग्राम के खेत में धान रोपनी का काम करने के लिए गए हुए थे। उसी दौरान तार फॉल्ट होने के बाद तार खेत में गिर गया। जिससे खेत में काम कर रहे कुंदन साह करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने गए चचेरा भाई नवीन साह भी बुरी तरह घायल हो गए। घायल के शरीर मे जगह जगह जलने के निशान हैं। चिकित्सक ने बताया कि घायल खतरे से बाहर है।