भुरकुंडा। राष्ट्रीय खनन ऑपरेटर संघ केन्द्रीय कमेटी की बैठक सोमवार को रीवर साईड स्थित गेस्ट हाउस सभागार में आयोजित की गई। बैठक में केन्द्रीय कमेटी का पुर्नगठन किया गया। जिसमें संरक्षक रामरतन यादव, अध्यक्ष अब्दुल गनी खान, उपाध्यक्ष शिवचरण करमाली, चमन मुंडा, भीमलाल यादव, ननकु महतो, महामंत्री सुरेश राय, सह सचिव बाल्मिकी यादव, टुप्पा महतो, कोषाध्यक्ष सुबोध नायक, सहकोषाध्यक्ष सुखदेव सिंह, संगठन मंत्री, ललन यादव, योगेन्द्र यादव, कार्यालय मंत्री श्याम सिंह, संयुक्त मंत्री बसंत नायक, सदस्य में आजाद, विष्णु मुंडा, दीपक कुमार, महेन्द्र सिंह, सुखदेव महतो, रामा उरांव, गंगाराम सतनामी, इन्द्रजीत चौधरी, राजेन्द्र राम, जद्दु राणा, उत्तम कुमार, भोला प्रसाद, ललन उरांव, संतु बेदिया, सुनील कुमार सिंह, केवल नोनियां, मंसुर खान, जावेद हुसैन, नुरहसन, ललन प्रसाद, सुरेन्द्र उरांव सहित अन्य शामिल है। बैठक की अध्यक्षता अब्दुल गनी खान और संचालन सुरेश राय ने किया। मौके पर शिव कुमार, सरबजीत सिंह, कृष्णदेव नोनियां सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।