रामगोपाल जेना
चाईबासा: भारतीय जनता युवा मोर्चा पश्चिम सिंहभूम में जिला अध्यक्ष चंदन झा के नेतृत्व में संगठनात्मक बैठक बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि स्वरूप भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, उपाध्यक्ष निशांत कुमार, प्रदेश आई टी सेल प्रभारी राहुल शाहदेव, कोल्हान प्रमंडल प्रभारी श्री प्रदीप मुखर्जी, पश्चिम सिंहभूम भाजयुमो प्रभारी भीम सेन मंडल एवं भाजपा महामंत्री जगदीश पाठ पिंगुआ जी उपस्थित रहे । पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष चंदन कुमार झा ने स्वागत भाषण से सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि श्री तिवारी ने संगठन को सशक्त करने की अपील समस्त कार्यकर्ताओं से की साथ ही साथ पार्टी में रहकर देशहित कार्य करने का आहवान किया। भाजयुमो पश्चिम सिंहभूम के जिला पधाधिकारी, कार्य कार्यकारिणी सदस्य, मंडल अध्यक्ष मुख्य तौर पर इस बैठक में शामिल रहे। मंच संचालन जिला महामंत्री सुभाष जोंको एवं धन्यवादज्ञापन जिला मंत्री विनीता दोराइ ने किया।