महेंद्र कुमार यादव
चतरा: सिमरिया प्रखंड के भाजपा बगरा मंडल का एक दिवसीय सेमिनार गुरुवार को आयोजित किया गया। सेमिनार में जिला उपाध्यक्ष विजय चौबे बतौर प्रभारी उपस्थित हुए। सेमिनार का आरंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण और नमन के साथ हुआ। सेमिनार में कोविड-19 महामारी के दौरान संगठन के द्वारा किए गए जागरूकता और सहायता कार्य की समीक्षा की गई। बताया गया कि महामारी काल में सुरक्षा किट का वितरण, राशन का वितरण और वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराहनीय कार्य किया। मानवता के इस कार्य को निरंतर जारी रखना है और हर हाल में महामारी को हराना है। प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को इस कार्य में समर्पण और निष्ठा के साथ लगे रहने की अपील की। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष सुखदेव पासवान, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष उमाशंकर सिंह सहित बगरा मंडल के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया।