रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़। केंद्रीय नेतृत्व वं लोकप्रिय सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी डॉ देवशरण भगत समाजसेवी सुनीता चौधरी के निर्देशानुसार सभी सम्मानित आजसू पार्टी पदाधिकारी एवं सम्मानित कार्यकर्ता को रविवार आजसू पार्टी जिला कार्यालय रामगढ़ में नगर कमेटी विस्तार एवं सभी विंग ( सभी प्रकोष्ठ )के अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, सचिव के विस्तार हेतु आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता बुद्धिजीवी मंच नगर अध्यक्ष महेंद्र मोदी संचालन नगर सचिव नीरज मंडल ने किया।बैठक में मुख्य रूप से केंद्र सचिव अर्चना महतो जिला उपाध्यक्ष छोटू सिंह बिट्टू सिंह चंडोक धर्मेंद्र साव भोपाली नगर अध्यक्ष अरुण अग्रवाल कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप वर्मा उपस्थित थे। नगर कमेटी के विस्तार के लिए आठ वार्ड की प्रभारियों की घोषणा जल्दी की जाएगी। सर्वसम्मति से महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष अनूपमा सिंह को बनाया गया ,,नगर सचिव विभा देवी एवं कार्यकारी अध्यक्ष पुरनी देवी को बनाया गया। ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष रोहित सोनी को बनाया गया । सभी विंग की अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, एवं सचिव की घोषणा भी जल्द होगी ! इस अवसर पर संजय चौधरी, अरुण महतो, दीपक साव, उत्तम पासवान, एजाज अहमद, लालू शर्मा, रोहित सोनी, संजीव रावत, आराधना राजकुमार सिंह आशा देवी, माला देवी, विभा देवी सरवन कुमार, बबलू अग्रवाल, मुमताज, अनवर हुसैन,मोहम्मद फहीम, चंदन कुमार, मिंटू खान, रिंकल खान, एजाज अहमद, राजेंद्र नायक, राकेश साहू, छोटू करमाली अशोक मुंडा, कुणाल मोदी, पंकज कुमार दांगी, अजय प्रसाद, विक्की कुमार, नीतीश कुमार मनोज कुमार महतो, अंकित अग्रवाल, सूरज सोनी आदि उपस्थित थे।