पलामू से सुधीर कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
मेदिनीनगर/ लातेहार : बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मडंल डैम परियोजना स्थल में पलामू के डालटेंगज रेड़मा से घूमने आये पाँच नाबालिक बच्चों में से एक बच्चा डैम के कोयल नदी में नहाने के क्रम में डूब हया। लापता युवक की पहचान शुभम कुमार (रेड़मा, डाल्टनगंज) के रूप में की गई है। युवक लापता है जिसकी खोजबीन की जा रही है।घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय सीआरपीएफ की 11 वी बटालियन के अधिकारी व बरवाडीह थाना प्रभारी श्री निवास सिंह मौके पर पहुँचे औऱ नाबालिक बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी गई है। लेकिन लगभग दो घण्टे से अधिक समय तक खोजबीन नदी के एक किलोमीटर के हिस्से में किये किये जाने के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नही मिला है। शाम अधिक होने पर खोजबीन का काम अंधेरा होने के कारण बंद कर दिया गया था।थाना प्रभारी श्री निवास सिंह ने बताया कि पलामू के डालटेंगज से कुछ बच्चे घूमने के उद्देश्य से आये थे जहाँ इस दौरान वे नदी में नहाने पहुँच गये। नदी में पानी अधिक होने के कारण शुभम नामक युवक डूब गया पर काफी खोजबीन के बाद भी शाम तक पता नही चल सका है। जिसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। सुबह होते ही गोताखोरों के द्वारा खोजबीन शरू की जाएगी। फ़िलहाल अन्य सभी युवक सुरक्षित हैं।