खूंटी: संघ व संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से गठित टीम में बोकारो के विधायक एवम राज्य सरकार विरोधी दल के मुख्य सचेतक विरंची नारायण भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलीहतु पहुंचे और वहां से सीधे खूंटी परिसदन आये। भाजपा पार्टी एवम संघ परिवार से जुड़े अध्य्क्ष एवम कार्यकर्त्ताओं के साथ परिसदन में बैठक कर उन्होंने विभिन्न स्तर पर पार्टी एवम संघ को मजबूत करने का निर्देश दिया।
संघ एवम संगठन की बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस के अवसर पर पिछड़े लोगों को सशक्त एवम आत्मनिर्भर बनाना हैं। इसके अलावा वैसे स्वतंत्र सेनानी जो गुमनाम हो गए हैं उनको चिन्हित कर सम्मानित करना और उनके वंशजो को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनको लाभ पहुंचना। साथ ही महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में मेहनती महिलाओं को सम्मान दिलाना। वैसे महिलाओं को भी जो कोविड संक्रमण के दौरान चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर योगदान दिए और लोगों की जान बचायी। 20 दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों में नमो एप्प में अधिक से अधिक अपलोड करना और पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को अधिक से अधिक जनता तक पहुंचाना भी शामिल है। साथ ही पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी विभिन्न स्तरों पर किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से सुमन, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सदस्य प्रियंक भगत, युवा मोर्चा के राजेश महतो, विनोद नाग, अनुप साहु, संजय साहु, शुभम जायसवाल समेत अन्य उपस्थित थे।