गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित पैक्स में 50 प्रतिशत अनुदान पर धान बीज वितरण के लिए 9 जून को कृषि विभाग द्वारा केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट, पैक्स शाखा प्रबंधक सुरेश कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद दुबे व इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कुमार दुबे आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया। उपस्थित किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज मिलने से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि बीज लेने के लिए किसान को जमीन का रसीद, आधार कार्ड देना अनिवार्य है। इस अवसर पर जेपीएस नसीमुद्दीन अंसारी, नंदलाल दांगी, एटीएम सोनम कुमारी, राम लखन दांगी, प्रमुख प्यारी देवी, उप मुखिया सुरेश प्रसाद राणा, कांग्रेस नेत्री आभा ओझा, जिला स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष राजवीर, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महावीर दांगी, राजद प्रखंड अध्यक्ष रामदेव यादव आदि उपस्थित थे।