पाकुिड़: दिनांक 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित 22वी सीनियर झारखंड राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता 2021मे भाग लेने हेतु पाकुड़ जिला सीनियर कुश्ती टीम महिला , पुरूष का चयन दिनांक 27 अक्टूबर 2021 को सुबह10ः 00बजे से पाकुड़ के रानी ज्योतिरमई स्टेडियम में आयोजित की गई है।इस चयन ट्रायल में पहले स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी, सरायकेला खरसावां में आयोजित झारखंड सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में पाकुड़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।उक्त जानकारी जिला कुरूश्ती संघ के सचिव प्रकाश कुमार सिंह ने दिया।