पलामू से सुधीर कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
मेदिनीनगर: शहर थाना क्षेत्र के सुदना स्थित सम्भु गेट ग्रील के पीछे शनिवार को एक युवक फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। जानकारी के अनुशार शहर थाना क्षेत्र के सूदना निवासी योगेश्वर सिंह का पुत्र सुधीर कुमार सिंह उम्र 26 वर्ष शनिवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह जब घर के लोग उठे तो सुधीर को उठाने के लिए घर का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज सुनाई नहीं दी।इसके बाद परिजनों ने आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और दरवाजा को तोड़ा तो देखा की सुधीर फासी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर चुका था। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही टीओपी तीन के प्रभारी अभिमन्यु कुमार सिह घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित मामले की जानकारी ली तो पता चला कि लड़का बीटेक की पढ़ाई कर रहा था और उसे किसी लड़की से चक्कर था अभिमन्यु कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है,जांच के बाद ही युवक के मौत के कारण का पता चल पाएगा। जानकारी के अनुसार लड़का के पिता योगेश्वर सिह सतबरवा में सीओ के पद पर पदस्थापित हैं।