मेदिनीनगर: आज भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सैकिया ने पलामू जिले के सदर प्रखंड स्थित रजवाडीह पंचायत में बूथ संख्या 259, 260, 261, 262 के बूथ अध्यक्षों एवं पंचायत संयोजक सहसंयोजक के साथ बैठक कर बूथ में सांगठनिक संरचना की स्थिति का जायजा लिया और सभी को बूथ पर कैसे काम करना है, इसके लिए सुझाव भी दिया। इसके बाद सैकिया ने जिला कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने की एवं संचालन महामंत्री श्याम बाबू ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए दिलीप सैकिया ने सांगठनिक संरचना पर विस्तार पूर्वक अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने पार्टी के सांगठनिक संरचना को और मजबूत करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के सारे कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर प्रभावी तरीके से कराने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि अपने बूथ पर निवास करने वाले जिला स्तर, प्रदेश स्तर या राष्ट्रीय स्तर के नेता भी अपने बूथ पर पन्ना प्रमुख बन,वोटर लिस्ट के पन्ने के वोटरों की चिंता करनी होगी। उन्होंने संगठन को पूरी तरह से डिजिटलाइज करने पर भी जोर दिया। उन्होंने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के नेताओं को मंडल एवं पंचायतों में प्रवास करने का निर्देश दिया। उन्होंने पार्टी के सभी नए पुराने कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्यों में लगाने की बात कही।
जिले के प्रभारी विनय जयसवाल ने कहां की भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की क्षमता देखकर उन्हें उचित सम्मान वह पद प्रदान करती है।
पलामू सांसद विष्णु दयाल राम जी ने कहा हम सभी को पार्टी को तालाब के बांध की तरह चारों तरफ से मजबूती बनाए रखना है और अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट रखना है उसके लिए जो भी प्रयास हो हम सभी जनप्रतिनिधियों को करना चाहिए।
विश्रामपुर विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि इस कोरोना काल में केवल भाजपा के कार्यकर्ता,विधायक और स्वयं सांसद महोदय ने जो कार्य किया है वह बहुत ही सराहनीय है।कार्यक्रम में सांसद सुभाष सरकार सांसद, कामाख्या प्रसाद ताशा, प्रमंडलीय प्रभारी आदित्य साहू, आलोक चौरसिया,शशिभूषण मेहता,पुष्पा देवी, प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह,प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह,किसलय तिवारी,मेयर अरुणा संकर, उप मेयर मंगल सिंह, शिव कुमार मिश्रा, विजय ओझा,परशुराम ओझा,प्रेम सिंह, बिपिन बिहारी सिंह, उपाध्यक्ष अरविंद सिंह,धर्मेंद्र उपाध्याय कृष्णा गुप्ता,अरविंद गुप्ता, रामचंद्र यादव, रीना किशोर, रूपा सिंह,मंजू लता, मंजू गुप्ता,सीटू गुप्ता ,प्रदीप सिन्हा, दुर्गा जौहरी उदय शुक्ला,अविनाश वर्मा आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।