पलामू से सुधीर गुप्ता की रिपोर्ट
मेदिनीनगर: शहर थाना क्षेत्र के ग्राम सुदना स्थित सतवंत सिंह के घर से मंगलवार की शाम शहर थाना की पुलिस ने आठ जुआरियो को गिरफ्तार क्या है। गिरफ्तार जुआरियों के पास से पुलिस को नगद दो लाख तीन हजार पांच सौ रुपये। 8 मोबाइल,दो ताश की गड्डी,तीन प्लास्टिक का चटाई बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिला था कि शहर थाना क्षेत्र के सुदना निवासी सतवंत सिंह के घर हमेशा जुआरियों का अड्डा लगा रहता है और यहाँ लाखों का जुआ होता है, इस गुप्त सूचना के आधार पर शहर थाना की पुलिस ने एक टीम गठित कर उक्त स्थान पर छापामारी कर 8 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सतवंत सिंह के घर के आसपास के लोगो ने बताया कि जुआ खेलने की सूचना पहले भी पुलिस को दिया गया था, लेकिन पुलिस वहां जब तक पहुंचती जुआरी वहां से फरार हो जाते थे। पकड़े गए जुआरियों में बेलाल खान,साबिर हुसैन,मुन्ना जयसवाल,सुनील कुमार,श्रवण कुमार,हादी हुसैन,सतवंत सिह,ललीत कुमार शामिल है।वही छापेमारी दल में एसआई जुली टुड्डू,टीओपी 3 प्रभारी अभिमन्यु कुमार सिंह,हवलदार जगदीश पासवान,पुलिस जवान शिवचंद्र, सुनील उरांव,योगेन्द्र बैठा,नरेन्द्र कुमार,शाहिद फजल मौजूद थे।