पलामू से सुधीर कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
मेदिनीनगर: छतरपुर नौडीहा गांव में पत्ती ने पत्नी को टांगी से मार कर घायल कर दिया और खुद ही कुआं में कूद कर अपनी जान दे दी।जानकारी के अनुशार नौडीहा गांव निवाशी बिरबल भुइयां परिवारिक विवाद के कारण गुस्से में आकर अपनी पत्नी को टांगी से काट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।और खुद बीरबल भुइयां अपने गांव के पास वाले कुआं में कूद कर अपनी जान दे दी।इसके बाद इस घटना को देखने के लिए स्थानीय लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी।भीड़ में आये किसी एक व्यक्ति ने इस घटना की जानकारी नौडीहा थाना को दी।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगो से इस घटना के बारे में पूछ-ताछ की।इसके बाद पुलिस द्वारा बीरबल के शव को कब्जे में लेकर मेदिनीनगर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही उसकी पत्नी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है,वहाँ भी चिकित्सको ने उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुवे उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया है।