पलामू से सुधीर कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
मेदिनीनगर: पलामू जिला मुख्यालय के कुण्ड मोहल्ला में कल देर रात अज्ञात अपराधियों ने दो की हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुण्ड मुहल्ला के फौजी राजेश्वर राम और उनकी पत्नी की अपराधियों ने चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार जब यह घटना हुई उस समय दोनों सौ रहे थे। अभी अज्ञात अपराधियों ने घर में घूसकर उनकी हत्या की घटना को अंजाम दिया। बहरहाल घटना की सूचना मिलते ही पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा और शहर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गई है।