रामगढ़: आजसू पार्टी रामगढ़ जिला कार्यालय में मंगलवार को बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय साहू संचालन जिला सचिव सह नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो ने किया। केंद्रीय कमिटी से प्राप्त निर्देशानुसार आगामी 23 सितंबर को बिनोद बिहारी महतो की जयंती मनाने एवं 28 सितंबर को जिला के सभी पंचायत एवं वार्ड कमिटी के सम्मेलन करने के लिए रणनीति बनाया गया।
मौके पर ब्रह्मदेव महतो ने कहा आजसू पार्टी एक साथ राज्य की सभी पंचायतों में सम्मेलन करने की घोषणा की है
उन्होंने बताया कि संगठन का विस्तार हो और यह धारदार भी रहे।कार्यकर्ता खुद को इस रूप में ढालें। गांव-गांव में आम आदमी से जुड़ें ताकि किसी भी विषय, मुद्दे पर उलगुलान करने का माद्दा पैदा हो जाये।
जिलाध्यक्ष विजय साहू ने कहा कि आजसू पार्टी गांव की सरकार की कल्पना को हर हाल में साकार करेगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। सबसे पहले संगठन को चुस्त दुरुस्त करने की जरूरत है।
आजसू पार्टी अब पूरे प्रदेश में संगठन को सशक्त बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है। इसमें कई चुनौतियों से मुकाबला भी करना है। पार्टी की पूंजी ही संघर्ष है। इसी की बदौलत अलग राज्य के आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाया गया।
मनोज़ कुमार महतो कहा कि झारखंड एवं झारखंडियत के संरक्षण के साथ ही विकास एवं जन कल्याण की अवधारणा को मूर्त रूप देने की दिशा में आजसू पार्टी सामाजिक न्याय और विकास के साथ अग्रसर है।
साथ ही उन्होंने जिला के सभी पंचायत एवं वार्ड कमिटी को सफल बनाने का निर्देश सभी प्रखण्ड,नगर परिषद एवं छावनी परिषद अध्यक्ष को दिए।
बैठक में मुख्य रूप से जिला पार्षद नरेश महतो,जिला उपाध्यक्ष लालचंद महतो,हेमलाल महतो,दिवाकर नायक,बबलू करमाली,धनेश्वर महतो,किशुन मुंडा,विनोद कुशवाहा,राजेन्द्र महतो,हरेश राय,अरुण अग्रवाल,नीरज मंडल,विश्वरंजन सिन्हा,पंकज महतो,मोहरलाल महतो,योगेंद्र मुंडा,शोमू खान,छोटू पटेल,झलकु बेदिया,बिट्टी सिंह, महेश करमाली,नरेश महतो आदि अन्य लोग उपस्थित थे।