कहा कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर भी मुखिया पति पर नही की कार्रवाई, संपूर्ण बंदी के बाबजूद किया गया भीड़ जमा
इटखोरी(चतरा)। जिले के इटखोरी प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार पर पावरफुल लोगों को संरक्षण देने तथा गरीब व असहायों को परेशान करने का गंभीर आरोप पंचायत समिति सदस्य संतोष सोनी ने लगाया है। श्री सोनी का आरेप है कि प्रखंड में बीडीओ सामान्य स्तर के लोगों पर ही अपना प्रभाव जमाते हैं, पावरफुल लोगों पर इनका प्रभाव नहीं चलता है। इसका उदहारण है रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन (बंदी) के बाबजूद सैंकड़ों की भीड़ जमाकर मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण कराना। यहां तक की ग्रामीणों ने बंदी में भीड़ जमा करने का विरोध भी किया। इसके बावजूद मुख्यिा पति के सह पर सहिया संजू देवी अन्य के साथ लगभग 600 मेडिकेटेड मछरदानी का वितरण किया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी भीड़ जमा हुई होगी। श्री सोनी ने आगे कहा कि उस भीड़ में लोगों द्वारा मास्क तो दुर शोसल डिस्टेंसिंग का भी पालन नही किया गया। ऐसे में कोरोना संक्रमण के प्रसार की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है। यही नही शोसल मीडिया में उपरोक्त भीड़ से संबंधित फोटो भी वायरल किया गया, लेकिन बीडीओ ने संज्ञान नही लिया। श्री सोनी आगे बीडीओ से संज्ञान लेते हुए संबंधितों को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा है कि नही तो माना जायगा की बीडीओ ने ही आदेश दिया था। ऐसे में वरिया पदाधिकारियों को इस मामले पर संज्ञान लेना चाहीए।