टंडवा(चतरा)। जिले के टंडवा प्रखंड अंतर्गत गाडिलौंग पंचायत में मनरेगा के तहत संचालीत योजनाओं के लिए वित्तिय वर्ष 2019-20 का सामाजिक अंकेक्षण सह पंचायत स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जॉब कार्ड का निबंधन नही होना, कई जॉब कार्ड का नवीनी करण नही होना, अभिलेखों में मास्टर रोल व एमबी पाया गया। इस प्रकार से कुल आठ मुद्दे जन सुनवाई में आए। सभी मामलों का सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निष्पादित करते हुए सम्बंधित कर्मी पर गलत कार्यों के लिए जुर्माना लगाया गया। साथ हीं जॉब कार्ड निबंधन के लिए पंद्रह दिनों का समय रोजगार सेवक को दिया गया। कार्यक्रम में अंकेक्षण दल के अजित कुमार सिंह, अजय कुमार, अशोक नाथ वर्मा एवं संजीव कुमार मेहता मौजूद थे।