पांकी से लौकेश कुमार
पांकी: शिवरात्रि के अवसर पर संपूर्ण पांकी भक्ति में डूबे , देवों के देव महादेव पूजा का सबसे उत्तम दिन महाशिवरात्रि को लेकर पाकी प्रखंड के अनेकों शिवालयों में धूम रही सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ लग गई शिवालयम विशेष अनुष्ठान भी चला पाँकी के राहेवीर पहाड़ी पर हर-हर महादेव जयघोष बोल बम भोले की गूंज रही।हर तरफ भक्ति में डूबे शिवभक्त।जयकारों और भजन कीर्तन की गूंज से माहौल शिवमय नजर आया।भोर से ही शिवालयों में कांवड़िए और श्रद्धालु शिव का जलाभिषेक के लिए पहुंचने शुरू हो गए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की कड़ी चौकसी रही। राहे वीर पहाड़ी मंदिरों पर।पाँकी प्रशासन मंदिरों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। महाशिवरात्रि पर्व ग्रामीण,पाँकी में धूमधाम से मनाया गया।पाँकी प्राचीन राहेवीर पहाड़ी मंदिर,राम जानकी मंदिर गौरी दह चंद्रपुर शिव मंदिर पर भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद गंगाजल से महाभिषेक किया गया।शिव भक्तों ने भी जलाभिषेक कर मनौती मांगी। मंत्रों और जयकारों की गूंज रही।दिनभर मंदिरों पर भक्तों के आने का सिलसिला चलता रहा। मौके पर लवली गुप्ता ने कहा कि धर्म ज्ञान की प्राप्ति हम सबों को हो ताकि हम जाने अनजाने अपने धर्म और ईश्वर का अपमान न करें।शंकर प्रसाद गुप्ता ने कहा ईश्वर के प्रति आस्था को बनाए रखें। गांव के दूर-दूर से आये पुरुष,महिलाओं ने पूज-अर्चना किये।साथ ही भजन- कीर्तन भी किया गया।मेले में बच्चों ने जमकर मिठाइयां खरीदारी की।साथ ही दिन में राहेवीर शिव मंदिरों में महाप्रसाद का किया गया वितरण।हर कोई भगवान शिव की भक्ति में रंगा नजर आये।मौके पर कमेटी अध्यक्ष निरंजन कु,सिंह, उपाध्यक्ष सतीश कु,सिंह,सचिव सत्येंद्र सिंह,उप सचिव मुन्ना गुप्ता,कोषाध्यक्ष धनुषदेव सिंह, संय से मेला में इनकी हुई आगमन,जिला पार्षद महोदया श्रीमती लवली गुप्ता जी, सुरेंद्र यादव, सुनील सिंह,पिंटू कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।