प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के प्रति जताया आभार
बरही (हजारीबाग): भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पप्पू चन्द्रवंशी को बनाया गया। उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पप्पू चन्द्रवंशी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी मुझे दी है मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। पार्टी ने मुझे किसानों का सेवा करने का मौका दिया है। भारत को आगे बढ़ाने में किसानों का अहम रोल रहा है। किन्तु झारखंड की हेमन्त सरकार ने सर्वाधिक किसानों को ठगने का कार्य किया है। 2 लाख तक कि कर्ज माफी व मुफ्त बिजली का झूठा वादा, भाजपा सरकार की प्रति एकड़ 5 हजार व 5 एकड़ पर 25 हजार योजना को समाप्त किया। तलाब निर्माण, जीर्णोद्वार व पाइपलाइन योजना को हेमन्त सरकार ने बंद कर दिया। हेमन्त सरकार के नीतियों के खिलाफ किसानों को एकजुट कर आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे।
श्री पप्पू चन्द्रवंशी ने उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश, सांसद जयंत सिन्हा, पुर्व विधायक मनोज यादव, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, जैविक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनूप भाई वर्मा, जिलाध्यक्ष अशोक यादव, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवीन रंजन दुबे के प्रति आभार प्रकट किया।