हेरहंज : जिला अध्यक्ष पारा शिक्षक संघ लातेहर जिला के हेरहंज प्रखण्ड का चुनाव पर्यवेक्षक अनूप कुमार बेलाल अहमद शेखर यादव की उपस्थिति में मध्य विद्यालय घूरे हेरहंज में किया गया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अतुल कुमार उपस्थित थे।उन्होंने कहा कि बहुत जल्द राज्य सरकार हमारी वर्षो की पुरानी मांग को पूरा करने जा रही है। सभी लोग धैर्य बना कर रखे। सभा की अध्यक्षता विनेश्वर यादव ने किया। सर्वसम्मति से पुनः मिथलेश यादव अध्यक्ष कमलेश यादव सचिव प्रमोद गुप्ता को कोषाध्यक्ष के पद कर चयन किया गया। आगामी 19 अक्टूबर को मनिका कमिटी के गठन किया जाएगा। इस बैठक में जिला सचिव शेखर यादव बालूमाथ अध्यक्ष उमेश साहू बरियातू कोषाध्यक्ष राजेश यादव नन्दकिशोर यादव प्रेम जैसवाल सरिता कुमारी विजय शंकर प्रसाद सुरेश राम कुंज बिहारी प्रसाद अरुण यादव कुलेश्वर यादव नागेश्वर ठाकुर सन्तोष सिंह अजित यादव समीर अजीज रामजी भगत जितेंद गुप्ता जीतू ठाकुर अयूब अहमद अकील अजहर शतीस कुमार आदि उपस्थित थे।