एसटी मोर्चा का सदस्यता अभियान जारी
भंडरा: प्रखंड के भिट्ठा के साथ लगे अन्य सुदूरव्रती ग्रामीणों के बीच अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव के नेतृत्व में गहनता पूर्वक संपर्क साधा गया। मोर्चा सदस्यों ने पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान को जारी रखते हुए नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा व सभी को पार्टी विचारों से अवगत कराया। मौके पर लोगों से महामंत्री ने कहा नए लोगों के साथ जो भी दूसरे पार्टियों में अपेक्षित महसूस कर रहे हैं ,उन सभी का पार्टी भाजपा में स्वागत है। भाजपा के कार्यसंस्कृति सभी से अलग है जो राष्ट्रोउन्मुखी है। सिर्फ राजनीति नहीं बल्कि भाजपा राष्ट्रनीति में विस्वास करती है। आने वाला भविष्य भाजपा के लिए बेहद उज्ज्वल है। जो लोग अति महत्त्वकांक्षा में बीते दिनों पार्टी छोड़कर गए हैं एक दिन उनको पछताना होगा। देश व राज्य की जनता ने तय कर लिया है अब परफॉर्मेंस करने वाले पार्टी को ही सत्ता मिलेगा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारतीय राजनीति को प्रदर्शन उन्मुखी,पारदर्शी, क्रप्शनमुक्त प्रशासन देकर देश के जनता के दिल जीता है और आज सभी के चहेते बनकर प्रधानमंत्री उभरें है। आदिवासी समाज के साथ-साथ सभी वर्गों के लिए प्रदेश की रघुवर दास सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किये हैं। सभी का समर्थन पार्टी को मिल रहा है। राज्य के विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहद मजबूती से संगठन व कार्यकर्ताओं के बलबूते चुनाव लड़ेगी और पहले से ज्यादे सीटें जनता भाजपा को देगी। युवाओं को पार्टी में विशेष स्थान हमेशा रहेगा। एस टी मोर्चा का सांगठनिक ढांचा भी बहुत मजबूती से कार्यशील है।सभी मोर्चा सदस्य पार्टी के लिए जनमानस के साथ अच्छे संबंध विकसित करें व केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों के विषय मे सभी को समय-समय पर जागरूक करें। मौके पर मोर्चा प्रदेश महामंत्री बिन्देश्वर उराँव ,राजू शर्मा, कैलाश साहू, रंजीत यादव, लाल जय नाथ सहदेव, गणेश साहू,रंजीत उराँव,अजय साहू,राजा,बिक्की साहु, कलिंदर साहू के साथ ग्रामीण जन रहे उपस्थित।