हज़ारीबाग़ : हज़ारीबाग़ शहर के वार्ड नं 12 के वार्ड पार्षद मिथिलेश कुमार सिन्हा उर्फ़ रामू के द्वारा गांधीनगर, मटवारी में जल शक्ति अभियान के तहत वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया गया | जिसमें मुख्य अतिथि सदर विधायक माननीय श्री मनीष जयसवाल जी, महापौर रौशनी तिकी जी,उप महापौर राजकुमार लाल जी, कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव, राकेश इन्द्रगुरु एवं मनोज कुमार, अशोक सिंह, अरुण कुमार सिन्हा,राजीव आनंद,दीपू जी, संजय प्रसाद, ब्रह्मदेव, मंटु, वार्ड पार्षद निपम खालखो, वार्ड पार्षद अनील प्रसाद, त्रिलोकी नाथ,रविशचद तिवारी,अरूण कुमार, प्रवीण कुमार, प्रकाश कुमार,आलोक कुमार एवं शहर के गणमान्य शामिल हुए और शहर में अधिक से अधिक पौधा लगाने का लोगों से आवाहन किया । इस वृक्षारोपण अभियान में 21 पौधा तत्काल लगाया गया | वहीँ सदर विधायक ने इस अभियान का भूरी भूरी सराहना किया | वहीँ विधायक जी के द्वारा पेड़ो का चयन करते हुए पूरे मैदान को हरा भरा रखने के संबंध मे महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया। वहीँ माननीय विधायक के द्वारा मैदान में बन रहे शेड का निरीक्षण भी किया गया एवम जल्द ही पूरे मटवारी मैदान को सोलर के माध्यम से रोशन करने का आस्वासन भी दिया गया।वहीँ इस मौके पर वार्ड पार्षद मिथिलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि यह अभियान बृहत रूप से चलाया जाएगा एवम पूरे वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा मे कार्य किया जाएगा | वहीँ उन्होंने शहरवासियों से अपील किया कि आम जन भी बढ़ चढ़ कर इस मुहिम मैं हिस्सा ले।कार्यक्रम को सफल करने में राकेश इन्द्रगुरु ने बिशेष रूप से योगदान दिया।वहीं इस मौके शहर के कई गण्यमान्य उपस्थित थे |