अगले दो माह तक सभी पंचायतों में लगेगा जनता दरबार
लोहरदगा : प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अगले दो माह तक सभी पंचायतों में दिनांक 31 जुलाई से 28 सितंबर 2019 तक जनता दरबार का आयोजन किया जायेगा। इसके तहत सभी पंचायतों में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसमें संबंधित प्रखंड के वरीय पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी (तकनीकी एवं गैर तकनीकी सहित) उपस्थित रहेंगें। इस कार्यक्रम का आयोजन संबंधित पंचायत के पंचायत भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा आयोजित की जायेगी। कार्यक्रम में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, खाद्यान्न वितरण, राशन कार्ड, निर्गमन/जाति/आवासीय/आय प्रमाण-पत्र तथा आधार पंजीकरण आदि कार्य संपन्न कराया जायेगा। इसके अलावा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी इसमें आवश्यकतानुरुप अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं को भी शामिल कर सकते हैं। कार्यक्रम में माॅब लिंचिंग, डायन प्रथा के दुष्प्रभाव, वज्रपात से बचाव के उपाय और जल संरक्षण के बारे भी विस्तृत जानकारी दी जायेगी।
इन पंचायतों से होगी शुरुआत
31.07.2019 को कुडू के सलगी पंचायत, कैरो के कैरो पंचायत, किस्को के बेटहठ और भंडरा के गडरपो में होगी।