रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़: हर सड़क, हर गली, हर नगर, हर गांव में सामाजिक न्याय मार्च लेकर निकल पड़े हैं पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ता, समर्थक और पदाधिकारी। जिद है कि पिछड़ों को उनका हक मिले, उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो। हम रुकेंगे नहीं, थकेंगे नहीं। बदलकर रहेंगे पिछड़ों की तकदीर और तस्वीर।
सामाजिक न्याय मार्च का छठे दिन नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 25 तेलियातू गांव में पद यात्रा निकाला गया। जिसके बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो उपस्थित थे।
सभी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एवं लोगो से हस्ताक्षर करवाते हुए आगे बढ़ रहे थे।
मौके पर मनोज़ कुमार महतो ने कहा कि शाहिद निर्मल महतो ने सामाजिक समरसता ओर समृद्ध झारखंड के सपना देखा था।उनके सपनों का झारखंड बनाना है।पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने को लेकर पार्टी आंदोलन को धारदार बनाएगी। गांव से लेकर राजधानी तक आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के नप अध्यक्ष विनोद कुशवाहा,सचिव राजेन्द्र महतो,कार्यकारी अध्यक्ष हरेश राय,गिरीशंकर महतो,वार्ड पार्षद अखिलेश महतो,ओबीसी मोर्चा के नप अध्यक्ष नरेश महतो,संगठन महासचिव छोटू पटेल,उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार,सियाराम महतो,विशेश्वर महतो,धर्मवीर महतो,संजय करमाली,मिथुन महतो,जमकिश महतो,लक्ष्मी महतो,शिवा महतो,शंकर महतो,अजय महतो,गोपाल महतो,शशि,गिरी,गोविंद महतो,प्रवीण महतो,छोटेलाल महतो,संतोष यादव,मूरत महतो,रणजीत महतो,विक्रम महतो,गौतम महतो,विक्रम महतो,गौतम महतो,धर्मेंद्र महतो आदि लोग उपस्थित थे।