रामगोपाल जेना
चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी टोन्टो प्रखंडों द्वारा ग्राम सेरेंगसिया में पूर्व सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुवा जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया और पुण्य आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। उपस्थित पूर्व विधायक पुत्कर हेम्ब्रम द्वारा उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया ।उन्होंने कहा कि अपनी संसदीय कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र के लिए कई विकास कार्य किए गए हैं । उन्होंने टोन्टो के कई कार्यकर्ताओं को पार्टी से भी जोड़ा और आज भी पार्टी के विभिन्न पदों पर भी हैं उनके स्वर्गवासी होने से भारतीय जनता पार्टी पश्चिम सिंहभूम की अपूरणीय क्षति हुई है
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री प्रताप कटियार , एस टी मोर्चा मंड़ल अध्यक्ष देवेंद्र लागुरी , किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष लेबेया लागुरी , पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन तियु , रत्न कुमार गोप जी , भरत गोप , गुलिया हेम्ब्रम , बीरबल हांसदा , दौरा लागुरी , लालधारी लागुरी , साहू हेस्सा , सुशील लागुरी , सरदार लागुरी, सिदम लागुरी समेत अन्य लोग उपस्थित थे