पत्थलगडा(चतरा)। जिले के पत्थलगडा प्रखंड कार्यालय के समीप सोमवार को आजसू कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड मीडिया प्रभारी श्रीकांत राणा व संचालन आजाद कुमार ने किया। इस अवसर पर बतौर पर्यवेक्षक अरविंद महतो व विशेष रुप से मोर्चा जिला प्रभारी सह प्रदेश सचिव चीतू महतो, जिला सह प्रभारी सूरज कुमार कुशवाहा, अनील पटेल, ओबीसी जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, विभावि उपाध्यक्ष प्रिंस कुशवाहा, संतन दांगी व नितेश निराला उपस्थित थे। बैठक में संगठन के मजबूती पर चर्चा करते हुए प्रखंड छात्र मोर्चा का गठन सर्वसम्मति करते हुए, प्रखंड अध्यक्ष सुमन कुमार दांगी, महासचिव सुरेंद्र प्रजापति, उपाध्यक्ष आशीष कुमार दांगी, चंदन कुमार, उमेश कुमार, सचिव आलोक कुमार का चयन किया गया। नवमनोनित पदाधिकारियों ने छात्र संघ को प्रखंड में मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में जुगल महतो, विकाश महतो, संजीत, नारायण महतो, अविनाश कुमार, पंकज कुमार, राजू महतो, दिनेश कुमार, संदीप, पिंटू कुमार, संजय कुमार, रंजीत कुमार, सतेंद्र बाबू, सूरज कुमार, अमर प्रसाद, सूजीत वर्मा व गुलाब महतो आदि उपस्थित थे।