नितेश रंजन की रिपोर्ट
पथरगामा: प्रखंड सह अंचल कार्यालय पथरगामा में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। मौके पर ग्रामीणों ने आवेदन समर्पित किया।
जनता दरबार में अंचलाधिकारी संतोष बैठा भी मौजूद थे। जहां ग्रामीणों ने जनता दरबार में वृद्धा पेंशन, आय प्रमाण पत्र, लगान वसूली, धान क्रय, चरित्र प्रमाण पत्र आदि का आवेदन जमा किया। अंचलाधिकारी ने बताया कि जनता दरबार में आय प्रमाण पत्र का 9 आवेदन, लगान वसूली का 5 आवेदन, धान क्रय का 10 आवेदन, वृद्धा पेंशन का एक आवेदन, चरित्र प्रमाण पत्र का दो आवेदन दिया गया। जनता दरबार में उत्तराधिकारी नामांतरण से संबंधित जानकारी भी लोगों ने ली। मौके पर सीआई चंदेश्वरी मेहरा, अंचल नाजिर सुनील कुमार मिश्रा, राजस्व उपनिरीक्षक सुशील पंडित, राधारमण झा, एम पारसनाथ सिंह, मुचकुंद चौधरी आदि मौजूद थे।