पलामू से सुधीर कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
मेदिनीनगर: पलामू जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र के लोहराही गांव में सोमवार की रात एक युवक ने अपनी पत्नी से आपसी विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। छत्तरपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश रॉय ने बताया कि थाना क्षेत्र के लोहराही टोला में सुबह अमरजीत कुमार सिन्हा उर्म लगभग(42) का शव पेड़ से लटका हुआ ग्रामीणों को मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार बताया कि अमरजीत सिन्हा को पत्नी से थोड़ी बहुत आपसी विवाद होता रहता था। कल रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुआ था। इसी बीच रात को घर से निकल गए।देर होने पर खोजबीन के बाद कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद सुबह पेड़ से लटका हुआ शव बरामद हुआ।