सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, डीएसपी सहित कई गणमान्य हुए शामिल
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग): बरही पार्क में होली के पूर्व संध्या पर बरही अनुमंडल पत्रकार परिषद के बैनर तले आयोजित होली मिलन समारोह की धूम रही। जिसमें आपसी सद्भावना, प्रेम व भाईचारा दिखा। मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जिसमें कीर्तन, हास्य व्यंग गीत संगीत व होली की मस्ती भरा भव्य होली मिलन व संगीत संध्या का भरपूर आनंद लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन परिषद के संरक्षक जावेद इस्लाम व उपाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने की। दो दशक से भी अधिक समय से जनहित सरोकार व पत्रकार हित के लिये कार्य करने के लिए चर्चित बरही अनुमंडल पत्रकार परिषद की होली मिलन समारोह में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद जयंत सिंहा, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, डीएसपी नाजिर अख्तर, युवा नेता अरुण साहू सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारी व गणमान्य लोग शामिल हुए। मौके पर जागृति संघ छोटकी बरही के कैलाश साहू, रामअवतार साहू, पूरन देव साहू, वीरेंद्र कुमार, संतोष कुमार आदि ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, परिषद के सचिव राजदेव गुप्ता व अजय ठाकुर आदि भी हास्य व फगुआ गीत के बीच लोगों को जमाया। वहीं महामूर्ख सम्मेलन का खिताब रवि केशरी को दिया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद जयंत सिन्हा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारा और रंगों का त्योहार है इसे हंसी खुशी मनाना चाहिए। वहीं सांसद भी कीर्तन मंडली में शामिल हुए। समारोह बीडीओ अरुणा कुमारी, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी, अंचल पुलिस निरीक्षक रोहित कुमार, युवा नेता अरुण साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, जिप सदस्य मुनेजा खातून प्रतिनिधि मो. कयूम, पूर्व जिप सदस्य अर्जुन साहू, रमेश ठाकुर, गणेश यादव, डॉ निजामुद्दीन अंसारी, विनोद यादव, सद्भावना विकास मंच अध्यक्ष राजसिंह चौहान, अब्दुल मन्नान वारसी, अरविंद यादव, संजीव कतरियार, गणेश यादव, पूर्व प्रमुख गिरधारी लाल यादव, परिषद के अनुमंडलीय अध्यक्ष संजय यादव, मोतीलाल चौधरी, पारा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे, शिक्षक रविकांत ओम, डॉ. भैरव शंकर अग्रवाल, मुखिया दशरथ यादव, विजय यादव, पप्पू असलम, विष्णुधारी महतो, अमित साहू, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष ईशो सिंह, सचिव महेंद्र दुबे, रामचन्द्र पांडे, नकुल देव राणा, बीएओ सह एमओ आजाद सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, सीताराम यादव, रंजीत चंद्रवंशी, डोमन पांडे, गुरुदेव गुप्ता, छट्ठू गोप, अजय दुबे, कुणाल कतरियार, बासुदेव यादव, अमित जयसवाल, मनोहर यादव, तोखन रविदास, व्यवसायी विजय साव, उमेश ठाकुर, सुरेश प्रसाद, राजकुमार यादव, शिवम आनंद, हरि गुप्ता, उप मुखिया मो. रुस्तम, मो. तौकीर, मो. तोहीद, प्रजापति समाज महासभा के अध्यक्ष संतोष प्रजापति, कमल शंकर पंडित, रिजवान अली,ओबीसी के नेता सुनील साहू, विवेक विश्वकर्मा, मनोज घोष, मनोज साव, रितेश गुप्ता, सुनील चंद्रवंशी, मनोज ठाकुर, नरेश सिंह, मंटू सिंह, राजकुमार केशरी, नागेश्वर रजक, वेक्टर के निदेशक दीपक गुप्ता, मिथिलेश प्रसाद, गुड्डू निषाद, आदि शामिल हुए। कार्यक्रम में अनुमंडल पत्रकार परिषद से जुड़े बरही, चौपारण, पदमा, बरकट्ठा व चलकुशा प्रखंड के पत्रकार शामिल हुए।
परिषद के लोग हुए शामिल: बरही अनुमंडल पत्रकार परिषद के संरक्षक जावेद इस्लाम, उप संरक्षक श्याम मोहन शर्मा, अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, महासचिव शशि शेखर, कोषाध्यक्ष धनंजय पाठक, अजय ठाकुर, उपेंद्र पाठक, सचिव राजदेव गुप्ता, राजेश सिंह, अजय यादव,चंदन गुप्ता, सुरेन्द्र निषाद,अनुज सोनी, प्रभाकर पाठक,जयदीप सिन्हा, रूपेश चन्द्रवंसी, बीरेंद्र शर्मा, बिपिन बिहारी पांडेय, कुनकुन सोनी, मो शोएब, अमित सोनी, किशोर राणा, विजय मधेशिया, राजू पासवान, मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार, मंटू पांडेय सहित चौपारण, पदमा, बरकट्ठा के पत्रकारगण व गणमान्य लोग शामिल हुए।