गिद्धौर(चतरा)। रामनवमी पूजा को लेकर 19 अप्रैल को गिद्धौर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ पूनम कुजूर व सीओ जयशंकर पाठक ने संयुक्त रुप से किया। जबकी संचालन थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने किया। बीडीओ ने रामनवमी पूजा घरों में मनाने व डीजे साउंड के मालिकों को प्रतिबंध की जानकारी देते हुए कोविड19 के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने मेला व जुलूस प्रतिबंध लगाए जाने के साथ विवाह समारोह में दोनों तरफ से मात्र 50 लोगों के शामिल होने की बात कही। थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों को कोविड 19 के गाइडलाइन का पालन करने, अनावश्यक भीड़ नही लगाने व साउंड बजाने के लिए साउंड मालिकों पर दबाव नही बनाने का निर्देश दिया। बैठक में जिप सदस्य रामलखन दांगी, पंसस महादेव दांगी, उपप्रमुख कोमल यादव, पूर्व मुखिया निर्मला देवी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कपिल कुमार, महामंत्री मनोज कुशवाहा, कांग्रेस नेता महावीर दांगी, शशि कुमार गुप्ता, चमारी दांगी, महेंद्र यादव, उपमुखिया सुरेश राणा, संजय साव, अर्जुन यादव सहित अन्य शामिल थे।