कांड्रा से के दुर्गा राव की रिपोर्ट
कांड्रा: सरायकेला-खरसावांं जिला अंतर्गत कांड्रा थाना में दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कांड्रा थाना प्रभारी राजन कुमार ने किया। थाना प्रभारी ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए इस वर्ष भी पूजा का आयोजन किया जाएगा। कोविड-19 संक्रमण से अभी भी पूरी दुनिया उभर नहीं पाई है ना ही वैश्विक महामारी कोरोना पूरी तरह समाप्त हुआ है। झारखंड सरकार द्वारा इस वर्ष भी कुछ शर्तों को लेकर गाइडलाइन जारी की गयी है। इसका अनुपालन पूजा कमेटी सहित सभी लोगों के लिए करना अनिवार्य है। बैठक में गम्हरिया प्रखंड के अंचल निरीक्षक मनोज सिंह, थाना के एसआई रमेश कुमार सिंह, एनके ओझा, अमित कुमार, अशोक यादव, श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी कांड्रा कॉलोनी के अध्यक्ष होनी सिंह मुंडा, ग्राम प्रधान सुरेश महतो, रमेश मंडल, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रश्मि साहू, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंहदेव, सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष चंदन देव, उमाशंकर शर्मा, कांग्रेस नेता अशोक गुप्ता ,सुमित सरकार, विजय शुक्ला, विजय महतो, साईं राव, करमू मंडल, संजय हलदर, मनोरंजन नंदी, दया लायक, बलदेव तिवारी, सरोज बर्मन, मुन्ना मंडल इत्यादि समाजसेवी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।