रही में कांग्रेस ने जन जागरण अभियान सह पद यात्रा निकाला
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए कांग्रेसियों ने पिछले 14 नवंबर से आगामी 29 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान शुरू किया है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू के जन्म शताब्दी के अवसर पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पदयात्रा और जन संवाद के साथ जन जागरण अभियान चला रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर महंगाई के खिलाफ इस राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान के तहत बरही में शुक्रवार को जन जागरण अभियान सह पद यात्रा निकाला गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, जिला सदस्यता प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ. निजामुद्दीन अंसारी, विधायक प्रतिनिधि सह जिला महासचिव विनोद कुमार यादव, जिला महासचिव अब्दुल मनान वारसी व केडी सिंह, ओम झा, मकसूद आलम, छठ्ठू गोप, तोखन रविदास आदि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। यह पद यात्रा बरही कांग्रेस कार्यालय से निकला, जो बरही चौक के चारों प्रमुख मार्गों में भ्रमण किया। जिसमें महंगाई एवं केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। चारों मार्गों में भ्रमण करने के बाद पदयात्रा बरही चौक पर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया। मौके पर जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी की सरकार बनी है, तब से मंहगाई और बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल, एलपीजी सिलेंडर की बात छोड़िए, खाने पीने के अनाज, दाल, सब्जी से लेकर सरसों तेल तक दिन-प्रतिदिन महंगा होते जा रहा है। आम जनता का जीना दुबर हो गया है, आम जनता तीन वक्त भोजन कैसे करें उसके लिए तरस रहे हैं। वहीं विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर यह जन जागरण अभियान शुरू किया गया है, क्योंकि जनता महंगाई से काफी त्रस्त हो चुकी है। वर्ष 2014 के पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में महंगाई काफी नियंत्रण में था। किन्तु वर्ष 2014 में बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार के नारे पर नरेंद्र मोदी केंद्र की सत्ता में आई थी, लेकिन जैसे ही मोदी की सरकार बनी महंगाई से जनता लगातार जूझ रही है। महंगाई के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद यादव व संचालन डॉक्टर निजामुद्दीन अंसारी ने किया। पदयात्रा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, जिला सदस्यता प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ. निजामुद्दीन अंसारी, छठ्ठू गोप, विधायक प्रतिनिधि सह जिला महासचिव विनोद कुमार यादव, जिला महासचिव अब्दुल मनान वारसी व केडी सिंह, ओम झा, मकसूद आलम, मुकेश गुप्ता, तोखन रविदास, परमेश्वर यादव, विधायक प्रतिनिधि मो. वारिस अंसारी, अशोक सिंह, वीरेंद्र यादव, कुणाल कतारियार, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मनोहर यादव, प्रखंड अध्यक्ष अमित जायसवाल, फिरदोस खान, ओबीसी मोर्चा के जिला सचिव दीपक गुप्ता व प्रखंड अध्यक्ष सुनील साहू, सुनील चंद्रवंशी, कार्यालय प्रभारी नरेश सिंह, छोटी ठाकुर, प्रयाग यादव, शशि जयसवाल, बंशी यादव, पूर्व मुखिया मनोज कुमार, रघुवीर यादव, पप्पू ठाकुर, मो. असलम, विकास गुप्ता, मो. कलीम, मुखिया दशरथ यादव, मो. ताजुद्दीन, छोटे लाल यादव, राजू राणा, जमुना यादव, गुड्डू निषाद आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।