बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: भाजपा बोकारो जिला के द्वारा मंगलवार को पेटरवार में जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत पेटरवार चौक पर जिलाध्यक्ष भरत यादव की अगुवाई में गिरिडीह लोकसभा के पू्र्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, पूर्व विधायक छत्रुराम महतो,योगेश्वर महतो वाटुल के द्वारा केन्द्रीय राज्य शिक्षा मंत्री सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी का बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया।इससे पहले पेटरवार स्थित फारेस्ट गेस्ट हाउस के समीप यादव शक्ति संगठन के द्वारा पुष्प गुच्छ एवं बड़ा माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसी क्रम में यादव शक्ति संगठन के बैनर तले युवाओं के आग्रह पर गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने अपने विधानसभा क्षेत्र में केन्द्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किये। तत्पश्चात उन्हें पार्टी द्वारा बनाये गए जन आशीर्वाद यात्रा रथ पर चढाया गया।वहीं इसके बाद पेटरवार चौक पर गोमिया प्रखंड के साड़म मंडल अध्यक्ष शिवशंकर दुबे,गोमिया मंडल अध्यक्ष नारायण महतो, ललपनिया मंडल अध्यक्ष महेश बास्के की अध्यक्षता में कार्यकर्तागण एवं पेटरवार प्रखंड के मंडल अध्यक्ष रविशंकर जयसवाल ,बेरमो विधानसभा के कार्यकर्ताओं के द्वारा समाधान कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया ।इस मौके पर श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने मुझपर जो जिम्मेवारी सौंपी है उस पर पूरी तरह से खड़ा उतरने का प्रयास करूँगी।उन्होंने वहाँ उपस्थित कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।इस दौरान प्रदेश के पूर्व कार्यसमिति सदस्य गुणानंद महतो,पूर्व कारीगर प्रकोष्ठ के संयोजक सह एफसीआई के राज्यस्तरीय सदस्य देवनारायण प्रजापति,रोहित लाल सिंह,अनिल स्वर्णकार, अंबिका ख्वास,संजय सिन्हा,शांति लाल जैन, मुकेश ओझा, रीना पांडेय, अर्चना सिंह, सुधा सिंह सुरेन्द्र राज, विनोद पासवान, विनोद यादव,रोहित यादव,दरबारी मांझी, कमाख्या गिरि, गंगाधर बेदिया , अखिल मरांडी, जितेंद्र त्रिपाठी, संदीप प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद परमेश्वर प्रजापति इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।