सेवई उत्तरी पंचायत के मुखिया की बेटी के विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी
रजरप्पा: चितरपुर प्रखंड अंतर्गत सांडी में मंगलवार देर रात सेवई उत्तरी पंचायत की मुखिया मनी देवी एवं समाजसेवी निर्मल महतो की पुत्री रेखा कुमारी व शोभा कुमारी की विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उनके विवाह कार्यक्रम में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की समाजसेवी सुनीता चौधरी मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निर्मल महतो की दोनों पुत्री रेखा कुमारी व शोभा कुमारी को अपना आशीर्वाद दिया। और उनके सुखमय जीवन की मंगलकामना करते हुए अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। मौके पर उन्होंने कहा की लोगों के सुख दुख में मैं हमेशा साथ रहूंगा। साथ ही जो भी समस्याएं हैं उनका निराकरण करने का भी प्रयास करूंगा। मौके पर बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी, समाजसेवी ज्योतिंद्र चौधरी, चंदर महतो, पार्षद गोपाल चौधरी, सांसद प्रतिनिधि धनेश्वर महतो, रामगढ़ जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, नप उपाध्यक्ष मनोज महतो, आजसू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमृतलाल मुंडा, रविंद्र वर्मा, बिहारी चौधरी, जगदीश महतो, मुकेश सिन्हा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, सीसीएल रजरप्पा के उप प्रबंधक कार्मिक पीएन मिश्रा, एसओपी एसके गोस्वामी, एथलेटिक्स एशोसिएशन के सीडी सिंह, डीएन चौधरी, एनके दास, सुरेश राम सहित कई मौजूद थे।