गोड्डा: जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा जिला सचिव बासुदेव सोरेन की अगुवाई में सोमवार को जिला मुख्यालय के शहीद स्तंभ पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। धरना कार्यक्रम डीजल,पेट्रोल एवं रसोई गैस की दर में बेतहाशा वृद्धि के विरोध एवं किसान आंदोलन के समर्थन में किया गया।
धरना को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में झामुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य राजेश मंडल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने महंगाई का ढिंढोरा पीट कर सत्ता हासिल किया।सत्ता हासिल करते ही जनता का दर्द भूल गयी।आजादी के 75 सालों का महंगाई का रिकार्ड तोड़कर डीजल, पेट्रोल सौ के पार कर गयी। गैस सिलिंडर हज़ार पार करने को है।किसान आन्दोलन की अनदेखी कर लोकतंत्र को कठघरे में खड़ा कर दिया है।
ऐसी बहरी,गूंगी एवं संवेदनहीन भाजपा सरकार को झामुमो आगाह करती है कि होश में आकर जनता के हित की बात को सोचिये, नहीं तो सत्ता से बेदखल करने का जनता मन बना चुकी है।
धरना को मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष कयूम अंसारी, जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य घनश्याम यादव ,मुन्ना खुर्शीद,कौशलेंद्र टुडू, श्याम हेम्ब्रम, प्रो रुस्तम अली,महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता झा,मेरी सोरेन,नगर अध्यक्ष वंदना भारती, वंदना कुमारी,लाखो देवी,सीमा देवी,मीना कुमारी,शहनाज़ खातून,वीणा सोरेन,स्वीकृता हांसदा,सुनीता हंसदा, शत्रुघन सिंह,शिव शंकर मंडल,अवध किशोर हंसदा, मुन्ना भगत, लंबोदर महतो, प्रधान सोरेन,बच्चन दरबे, युवा मोर्चा जिला प्रवक्ता सुबाल मुर्मू,जय प्रकाश भगत,युसुफ अंसारी आदि नेताओ ने संबोधित करते हुए भाजपा सरकार का कड़ा विरोध किया। धरना कार्यक्रम में जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया।