चौपारण से बिपिन बिहारी पाण्डेय
चौपारण (हजारीबाग): सेलहारा निवासी सह भाजपा नेता अरविंद साव व सब इन्स्पेक्टर अवेन्द्र गुप्ता के पितृत्व शोक सह श्राद्ध कार्यक्रम में सम्मिलित हुए पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश साव सहित अन्य। इस दौरान पूर्व विधायक ने मृतक के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मालूम हो कि बीते दिनों अरविंद साव के पिता का सड़क दुर्घटना में असामयिक मौत हो गया था। जहां घटना के प्रति कई राजनीतिक व सामाजिक लोगों ने दुख प्रकट किया था। श्राद्ध कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रवीण सिंह, कैलाश पासवान, राकेश सिंह, महेश यादव, राकेश शर्मा, सचिन पासवान, दिनेश साव, आंनद साव, शिवनंदन यादव, जयनाथ साव, धर्मवीर साव, रंजीत सिंह, अशगर अंसारी, कौशल सिंह, गणेश यादव, सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।