जावेद अख्तर की रिपोर्ट
हनवारा:शनिवार को पर्यावरण विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर +2 उच्च विद्यालय हनवारा में प्रधानाध्यापक असलम आजाद ने पौधरोपण किया। स्कूल प्रांगण में कुल 20 पौधा लगाया गया, जिसमें आम, गमहार एवं छत्तन के पौधे शामिल हैं।
प्रधानाध्यापक असलम आजाद ने कहा कि पर्यावरण के बिना हमारे जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। ऐसे में लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 5 जून को पूरी दुनिया में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। हमें चाहिए कि हम अपने माहौल की रक्षा करने के लिए पेड़ पौधों के प्रति समाज को अधिक जागरूक करें। पेड़ पौधे हमारी धरोहर है और हमें ही इसे संरक्षित करना है। पहली बार 5 जून 1974 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था और इसके बाद हर साल इसे मनाया जा रहा है।
साल 2021 में विश्व पर्यावरण दिवस का थीम ‘पारिस्थितिकी तंत्र बहाली’ है। आज पूरा विश्व इस बात को मान रहा है कि पेड़ पौधे हमारे जीवन का ना केवल अभिन्न अंग है। बल्कि इसके बिना मानव जीवन की कल्पना ही नहीं कि जा सकती है। इसलिये हमें अपनी जिम्मेदारी समझते हुए खुद से पहल करना होगा।
साथ ही सरकार द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में सहयोग करना चाहिए। जल, जंगल, जमीन ही हमारी असल पहचान हैं। सदियों से हमारे पुरखों ने प्राकृतिक संसाधनों की महत्ता को बनाये रखा हैं। इसलिए हमलोगों को बढ़ चढ़ कर पेड़ पौधे लगाना चाहिए।
इस मौके पर शिक्षक शम्स प्रवेज, जितेंद्र कुमार, नेयाज अहमद, अलाउद्दीन अंसारी, भारतीय स्टेट बैंक हनवारा शाखा प्रबधंक अल्बर्ट बुडिया एवं बैंक कर्मी कृष्ण नन्दन कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।