कांड्रा से के दुर्गा राव की रिपोर्ट
कांड्रा: स्वर्गीय विजेंद्र कुमार महतो के स्मृति में बुधवार को एनकेएस मैदान में पेड़ लगाओ जीवन बचाओ कार्यक्रम के तहत ग्राम विकास समिति, निर्मल नगर बलरामपुर गम्हरिया द्वारा स्वर्गीय विजेंद्र कुमार महतो के पिता संतोष कुमार महतो के सौजन्य से पौधरोपण किया गया। गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी मारुति मींज द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। एनकेएस मैदान के चारों तरफ एक सौ तरह विभिन्न प्रजाति के पेड़ की पौधे लगाए गये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमृत महतो, भोमरा माझी,संतोष कुमार महतो, विनोद महतो, दीपक रंजन महतो,विमल चंद्र महतो उदय माडी ,सुधीर किस्कू फुल कांत झा ,मुखिया प्रभादेवी, पंचायत सचिव गोर चंद्र महतो ,त्रिभुवन बेसरा एवं बलरामपुर गांव के पुरुष व महिलाएं उपस्थित थे l