पत्थलगड़ा(चतरा)। गुरुवार को पत्थलगडा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नोनगांव पंचायत के तेतरिया गांव में अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान आम बागवानी के लाभुक बेबी देवी व दुर्गेश कुमार के खेत में पेड़ लगा कर योजना का शुभारंभ किया गया। बागवानी योजना का शुभारंभ मुखिया सह कार्यकारी प्रधान सतीश कुमार, बीपीओ अजय कुमार सिन्हा, प्रमुख धनुषधारी राम दांगी व रोजगार सेवक संतोष तिवारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। तत्पश्चात 108 आम के पौधे आम बागवानी के योजना स्थल में लगाया गया। मौके पर बागवानी सखी संजु देवी, एक्स आर्मी कृष्ण कुमार वर्मा, केदारनाथ दांगी, सुरेश ज्ञानी, रंजीत कुमार, शशि कुमार, उमेश कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।