उपायुक्त पुलिस अधीक्षक उप विकास आयुक्त वन प्रमंडल पदाधिकारी ने किया वृक्षारोपण
रामगढ़: राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के द्वारा पूरे झारखंड राज्य में 15 जुलाई से 30 जुलाई तक की अवधि को नमामि गंगे योजना अंतर्गत वृक्षारोपण पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिला समाहरणालय परिसर में मंत्री, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग सह प्रभारी मंत्री सत्यानंद भोक्ता की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक रामगढ़ ममता देवी, विधायक मांडू जयप्रकाश भाई पटेल, उपायुक्त माधवी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, वन प्रमंडल पदाधिकारी वेद प्रकाश कंबोज जिला मत्स्य पदाधिकारी मनोज कुमार ठाकुर जिला योजना पदाधिकारी विजय कुमार बैक सहित जिले के अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया। नमामि गंगे योजना के तहत गंगा एवं उसकी सहायक नदियों तथा अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के उपायों के संबंध में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।