बोकारो से जय सिन्हा
बोकारोः बोकारो के चास स्तिथ काली मंदिर श्मशान घाट के मोक्ष वाटिका में डॉ श्रीकांत सिन्हा के सौजन्य से कल्पवृक्ष का वृक्षारोपण किया गया। कल्पवृक्ष को एक अदभुत पेड़ माना जाता है। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर इस पेड़ में ऑक्सीजन की मात्रा भी अत्यधिक है। जिस बजह से यह पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करता है।
वेद पुराणों में कल्पवृक्ष का उल्लेख मिलता है। ऐसी मान्यता है कि समुन्द्र मंथन के दौरान मिले 14 रत्नों में ये भी एक है, जिसे भगवान इंद्र को सौप दिया गया था।पौराणिक धर्मग्रन्थो और हिन्दू मान्यताओ के अनुसार ऐसा माना जाता है कि इस पेड़ के नीचे बैठ कर व्यक्ति जो इक्षा करता है वो पूर्ण हो जाती है। बहुत ही कम पानी मे यह वृक्ष फलता फूलता है। इसकी उम्र लगभग 5000 साल होती है। पर्यावरण के लिए एक वयस्क पेड़ में करीब एक लाख लीटर पानी स्टोरिंग की क्षमता होती है। वर्तमान समय मे पूरे देशभर में इसकी संख्या गिनी चुनी ही बची है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में दौरान डॉ श्रीकांत सिन्हा, पत्रकार शशिकांत शर्मा सहित काली मंदिर ट्रस्ट के गोपाल मुरारका, जय सिन्हा, देवू दत्ता, अनूप पांडेय, ट्रस्ट के मैनेजर लखन महथा के अलावा मन्दिर के पुजारी कार्तिक बाबा भी मौजूद रहे।