पूर्व विधायक ने फुटबॉल को किक मारकर टूर्नामेंट का किया शुभारम्भ
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही : प्रखंड के केदारुत पंचायत में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। जिसका उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने फुटबॉल को किक मारकर व फीता काटकर किया। वहीं खिलाड़ियो को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा की फुटबॉल खेलने से खिलाड़ियो में शारीरिक व मानसिक विकास होता है, आज खेल के माध्यम से लोग अपना कैरियर बना रहे है। वही कहा कि खिलाड़ी खेल के माध्यम से अपने राज्य व देश का नाम स्वर्णिम अच्छरो में लिखवा रहे है। पूर्व विधायक ने देवचन्दा के आयोजकों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इससे पूर्व आयोजको ने मुख्यातिथि को माला पहनाकर स्वागत किया। उदघाटन मुकाबला गुमो बनाम इटखोरी के बीच खेला गया। मौके पर पूर्व मुखिया विश्वेशर यादव, भाजपा नेता रितेश गुप्ता, कप्तान विवेक राणा, उपकप्तान विवेक कर्ण देव, अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह, इंद्रदेव ठाकुर, उमेश सिंह, रमेश सिंह, कुलदीप राणा, सहदेव कर्ण देव, भोला सिंह, अशोक सिंह, प्रद्युमन सिंह, रामाधीन यादव, नागेश्वर यादव, गोपाल साव, संभू सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।