जावेद अख्तर की रिपोर्ट
हनवारा:महागामा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया। सर्वप्रथम कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष मो इरफ़ान एवं अन्य नेताओं के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस दौरान मौजूद कांग्रेस नेताओं ने उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। मौके पर बिपीन बिहारी सिंह, मंटू भगत, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मिनहाजुल हक,एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मुन्ना राजा,असंगठित कामगार कांग्रेस अध्यक्ष उमेश झा,उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, क्रिश कुमार,रंजना झा,जहीरूद्दीन आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक दीपिका पांडेय सिंह के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आमलोगों में मास्क और सैनिटाइजर का वितरण भी किया गया।