लातेहार: लातेहार जिले के बालूमाथ थाना से आज सुबह शौच के बहाना कर पीएलएफआई के एरिया कमांडर पुलिस को चकमा दे फरार हो गया। घटना की जानकारी देते हुये बताया कि उसे रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लातेहार जिला पुलिस पूछताछ के लिए कृष्णा को रिमांड पर लिया था जिसकी अवधि समाप्त हो गई थी और आज उसे जेल भेजा ना था उग्रवादी कृष्णा पर कई गंभीर आरोप है इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पलामू डीआईजी आरके लकड़ा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस फरार उग्रवादी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी अभियान चला रही है।