खूंटी: तोरपा थाना क्षेत्र के छाता नदी के समीप बुड़का जंगल के पास पिछले माह 5 अप्रैल को पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया था। अज्ञात शव बरामदगी मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद लगातार अनुसंधान जारी रखा और आज हत्या में शामिल 8 हत्यारोपियों को तोरपा थाना क्षेत्र के बांसजारी, रायसिमला और जरियागढ़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अज्ञात शव की शिनाख्त बांसजारी के करमा किस्पोट्टा के रूप में की गयी।
अज्ञात शव मिलने के बाद मृतक के पुत्र द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर
पुलिस लगातार इस मामले में छानबीन कर रही थी और इस कांड के उद्भेदन और गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध स्थानों पर छापामारी अभियान भी छापामारी अभियान चलाई इसी क्रम में हत्या में शामिल आठ अभियुक्तों को अलग-अलग क्षेत्रों से पुलिस ने गिरफ्तार किया गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिसिया पूछताछ में स्वीकार किया है कि गिरफ्तार हत्यारोपियों ने पुलिस ने बताया की हड़िया पीने के क्रम में उत्पन्न विवाद के बाद सभी लोगों ने मिलकर करमा किस्पोट्टा की हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने की नियत से छाता नदी के बालू में शव को गाड़ दिया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बाइक, कुदाल और मृतक के मोबाइल को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में तोरपा बांसजारी निवासी कंचन मिंज, अगस्त तिरकी उर्फ अशोक, समीर धनवार, प्रकाश किस्पोट्टा, रायसिमला निवासी दोमो धान उर्फ माडू, सूरा धान, सिमोन उरांव और जरियागढ़ थाना क्षेत्र के सुमन बरला शामिल हैं।
छापामारी टीम में तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश तिवारी, तोरपा अंचल के पुलिस निरीक्षक दिग्विजय सिंह, तोरपा थाना प्रभारी अरविंद कुमार, पुअनि महती बोयपाई, पुअनि संदीप बनर्जी, पुअनि अकबर अहमद खान, पुअनि मनोज तिर्की तोरपा थाना सशस्त्र बल, डीएसपी के अंगरक्षक और तोरपा सैट टीम शामिल थी।