रामगोपाल जेना
चाईबासा: वरीय पुलिस पदाधिकारी को विभिन्न स्रोतों से आसूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य मसीह गागराई, ग्राम पाताहातु के जंगल पहाडी क्षेत्र में भ्रमणशील है। इस आसूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ 60 बटालियन एफ/कंपनी के संयुक्त अभियान दल के द्वारा छापामारी कर पूर्व से कई काण्डों में वांछित भाकपा माओवादी संगठन के सुरेश मुण्डा दस्ता के सक्रिय सदस्य मसी उर्फ मासी उर्फ मसीह गागराई उर्फ सेलाय गागराई, उम्र करीब 27 वर्ष, पे0 पाण्डु गागराई, सा० कुदाबुरू, वर्तमान सा० रघुरामडेरा, थाना गुदडी, जिला प० सिंहभूम, चाईबासा को सोनुआ थाना अन्तर्गत ग्राम पाताहातु के निकट से दिनांक 17.10.2021 को गिरफ्तार किया गया है। उक्त अभियुक्त प्रतिबंधित भा०क०पा० माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य के रूप में हत्या, आगजनी, सुरक्षा बलों पर हमला, लेवी वसूलना एवं आई 0ई0डी0 बम लगाना इत्यादि घटनाओं में सम्मिलित रहा है। आज दिनांक 18.10.2021 को उक्त अभियुक्त को सोनुआ थाना कांड सं0 26/17, दिनांक 17.06.2017 में न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।