महेशपुर :बीते दिन 14 नवंबर की देर रात आदिवासी महिला के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म मामले में नामजद आरोपी मुनमुन मियां को पुलिस गिरफ्तार कर ली है lकांड के अनुसंधानकर्ता जेएसआइ सतीश कुमार ने उसके घर से गिरफ्तार कर मुनमुन मियां को मंगलवार को स्वास्थ्य परीक्षण कराकर पाकुड़ जेल भेज दिया।मामले को लेकर प्रभारी थाना प्रभारी शुभम कुमार सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म करने के नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य तीन अज्ञात आरोपितों की तलाशी की जा रही है और उसे भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।