गढ़वा से नित्यानंद दुबे की रिपोर्ट
गढ़वा: गांव के ही एक 20 वर्षीय आदिम जनजाति लड़की के साथ बलात्कार करने तथा जान से मारने की कोशिश करने के आरोपी को भंडरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभियुक्त 5 महीने से गिरफ्तारीी के डर से भागा हुआ था।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भाग्यशाली सिंह निवासी ग्राम कुरूम थाना भंडारिया जिला गढ़वा के रूप में की गई है।इस संबंध में पुलिस इंस्पेक्टर सह भंडरिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत ने बताया आरक्षी अधीक्षक अंजनी कुमार झा के निर्देश पर अभियुक्त को कुरूम अवस्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है । 28 अप्रैल 2021 को अभियुक्त ने गांव के ही एक आदिम जनजाति 20 वर्षीय लड़की का यौन शोषण करने के बाद उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। अभियुक्त लड़की को जान से मार देना चाहता था ताकि उसके द्वारा किए गए कृत्य की जानकारी किसी को ना हो। लड़की के बयान पर भंडरिया थाना में अभियुक्त के विरुद्ध भादवि की धारा 376, 307, 504, 323 और 506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही अभियुक्त करीब 5 महीनों से फरार चल रहा था गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करतेे हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।