जामताड़ा से राज किशोर सिंह की रिपोर्ट
जामताड़ा : कई अपराध को अंजाम देने वाले अपराधी गिरोह के सदस्य जिसे पिछले कुछ समय से पुलिस द्वारा तलाश रहे एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया। विभिन्न लूटकांडों को अंजाम देने वाले सरगना को गिरफ्तार किया। इनकी गिरफ्तारी लोकनिया गांव से हुई है। इस दौरान अपराधी के पास से लूट के कई सामान भी बरामद किये गये। इसे लेकर साइबर थाना में एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से कहा कि गिरप्तार अपराधी विगत दिनों पिंडारी गांव में हुए लूट की घटना का मुख्य आरोपी है। इसके अतिरिक्त बीते दिनों इस अपराधी ने कई घटनाओं को अंजाम दिया था। इसने मोहरा गांव में सीएसपी संचालक से पिस्तौल के बल पर एक लाख की लूट की थी। कहा कि पिंडारी गांव के पास बाइक सवार से 25 हजार की लूट और बंधन बैंक के कर्मचारी को लूटे थे। इस मामले में सरगना को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पास से बंधन बैंक के कुछ कागजात और अन्य सामान बरामद हुए हैं।
एसपी ने कहा कि इसका एक अन्य साथी फिलहाल फरार हैण् यह अपराधी पहले भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। इसने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर देवघर जिले में भी कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। इसके दो साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। दोनों देवघर जेल में बंद हैंण् पुलिस मामले की जांच कर रही है।