रामगोपाल जेना
चाईबासा: अवैध डोडा से लड़े मैक्स पिकप ट्रक को पुलिस के द्वारा जप्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार 3 अकटुबर को पुलिस अधीक्षक प० सिंहभूम चाईबासा को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर टेबो थाना के मुख्य गेट के समीप तीन व्यक्तियों को पीकअप वाहन से करीब एक कुईन्टल से ज्यादा अवैध डोडा बिना किसी वैध कागजात / अनुज्ञप्ति / परमिट के परिवहन करते हुए पकड़ा गया था, जिसके आधार पर टेबो थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। पुछताछ के दौरान पकड़े गये तीनों व्यक्तियों द्वारा इस कार्य में अन्य लोंगो की संलिप्तता की बात बतायी गई थी। कांड अनुसंधान के क्रम में दिनांक 04.10.2021 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कांड के प्राथमिकी अभियुक्त रुपेश कुमार भगत उर्फ रूपेश भगत उम्र करीब 38 वर्ष पे० – स्व० भागिरथी भगत सा० मूरहु बस्ती महादेव टोला थाना मूरहु जिला खुंटी को मूरहू स्थित उनके घर से छापामारी कर विधिवत् गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये व्यक्ति को न्यायालय में उपस्थापन कराया जा रहा है।